क्या अदरक लिवर को साफ करती है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 13:11

नींबू, अदरक और हल्दी से बनी चाय पिएं, लीवर होगा डिटॉक्सीफाई

लीवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, क्योंकि यह कई जरूरी कार्यों को अंजाम देता है। लीवर स्वस्थ नहीं होगा तो आप कई रोगों के शिकार हो जाएंगे। आपके द्वारा किए गए भोजन में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन्स आपके शरीर को सही तरीके से नहीं मिल पाएगा। लीवर खून को साफ करता है। लीवर के हेल्दी नहीं होने पर रक्त धमनियां बंद हो सकती हैं। ऐसे में लीवर का टॉक्सिन्स फ्री होना जरूरी है। लीवर को टॉक्सिन फ्री रखने के लिए नींबू, अदरक और हल्दी से बनी चाय फायदेमंद हो सकती है। इससे लीवर डिटॉक्सीफाई भी होता है।

लीवर के रोगों से बचना है, तो खाएं अश्वगंधा

नींबू, अदरक और हल्दी की चाय


नींबू, अदरक और हल्दी, इन तीनों चीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है। इन तीनों चीजों को एक साथ मिलाकर सेवन करने से लीवर कई तरह के रोगों से सुरक्षित रहता है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो एक डिटॉक्स एजेंट है। हल्दी में मौजूद कुरकुरमिन उन मॉलिक्यूल्स के स्तर को कम करता है, जो लीवर डैमेज के लिए जिम्मेदार होते हैं। अदरक लीवर में फाइब्रोसिस होने से बचाता है। लीवर के डीजेनरेशन को फाइब्रोसिस कहते हैं।

यूं बनाएं नींबू, अदरक और हल्दी की चाय

लीवर से विषाक्त पदार्थों को निकालने वाले पेय पदार्थों को अधिकतर कई कारगर तत्वों को एक साथ मिलाकर बनाया जाता है। ये तत्व विषाक्त पदार्थ को हटाने में मदद कर सकते हैं। शरीर को टॉक्सिन्स फ्री करते हैं। लीवर से टॉक्सिन्स को निकालने के लिए आप नींबू, अदरक और हल्दी की चाय ऐसे बनाएं।


लीवर की बीमारी की दवा अल्जाइमर के इलाज में कारगर

सामग्री

एक कप पानी

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

आधा चम्मच अदरक का पाउडर

आधा नींबू

काली मिर्च के दो-तीन दानें

एक चम्मच शहद

यूं बनाएं

लीवर को टॉक्सिन फ्री रखने के लिए नींब, अदरक और हल्दी युक्त चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप हल्दी और अदरक को फिल्टर किए हुए पानी में मिलाएं। अब इन्हें लगभग 5 से 10 मिनट के लिए मध्यम आंच पर गर्म करें। इसे उबालना नहीं है। इस पेय को एक कप में छान लें। अब इसमें नींबू का रस और शहद में मिलाएं। यह चाय बन गई है। इसे अब आप पी सकते हैं।

सावधानी बरतें

जो लोग किसी तरह की दवा का सेवन नहीं कर रहे हैं, उनके लिए यह चाय बिल्कुल सुरक्षित है। इसके नियमित सेवन से लीवर की अच्छी तरह से सफाई होती है। दवाओं का सेवन करते हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसे पीने से बचें। हालांकि, यह चाय नेचुरल चीजों से बनाई गई है, जिसका शरीर पर कोई साइड एफेक्ट नहीं होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info